OTA अपडेट का पूरा नाम है Over the Air. OTA अपडेट अपने स्मार्टफोन , लेपटॉप और टेबलेट के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड या सिक्योरिटी के लिए भेजा जाता है। OTA अपडेट आने पर अपने फ़ोन , लेपटॉप और टेबलेट का सॉफ्टवेर अपग्रेड हो जाता है। यानी कंपनीया अपने प्रोडक्ट
Advertisement
के सॉफ्टवेर में कुछ बदलाव करती है या सिक्योरिटी अपडेट यूजर को देने पर OTA का इस्तेमाल करती है।
Advertisement
OTA अपडेट कैसे भेजा जाता है :
OTA अपडेट Air यानी हवा के माध्यम से भेजा जाता है। किसी भी प्रोडक्ट मोबाइल , कम्प्यूटर , लेपटॉप और टेबलेट में सॉफ्टवेर रिलेटेड अपडेट देना हो तो कंपनीया अपने Firmware को अपग्रेड कर देती है। जिसके माध्यम से सारे यूजर को OTA के द्वारा एक साथ में अपडेट भेज सकती है।
OTA अपडेट मोबाइल फ़ोन या किसीभी तरह की अपडेट देने के लिए भेजा जाता है। आपने कई बार देखा होगा की आप ने जो एंड्राइड एप्लीकेशन डाउनलोड की है उस में एक नोटिफिकेशन आता है बस उसी तरह हमारे मोबाइल , लेपटॉप या टेबलेट में भी सॉफ्टवेर अपडेट आते है।
OTA अपडेट सॉफ्टवेर को अपडेट करने की सब से आसान और एक वायरलेस मेथड है। OTA अपडेट टेक्नोलॉजी में किसीभी तरह का USB इस्तमाल नहीं किया जाता है। OTA अपडेट एक साथ में कितने भी लोगो को भेजा जा सकता हैं। पर वो कंपनी के यूजर और सर्वर पर आधारित होता है कि वो एक साथ में कितने यूजर को OTA अपडेट दे सकती हैं। क्योंकि जब कंपनी अपने सॉफ्टवेर को अपग्रेड करके Firmware को अपडेट करती है तब सारे यूजर को एक साथ नोटिफिकेशन देने का ऑप्शन आता है पर अगर कंपनी अपने सारे यूजर को एक साथ OTA द्वारा अपडेट दे देती है तो सारे यूजर एक साथ सॉफ्टवेर को अपडेट करेंगे तो कंपनी की वेबसाइट क्रेश भी हो सकती है। इसी वजसे सारी कंपनीया एक साथ में अपने सारे यूजर और प्रोडक्ट में अपडेट नहीं देती है। अब आप को समझ में आ गया होगा की OTA अपडेट होता क्या है और वो अपने मोबाइल में कैसे आता है। तो अब हम जानते है कि अपने मोबाइल में OTA अपडेट आने पर हम अपने मोबाइल के सॉफ्टवेयर को कैसे अपडेट करते है।
मोबाइल में OTA अपडेट कैसे करे :
(1) सब से पहले अपने मोबाइल के सेटिंग में जाईये।
(2) सेटिंग में जाने के बाद About Or About Phone में जाईये। ( कुछ फ़ोन के सेटिंग में जाने के बाद Software Update का ऑप्शन आता है )
( में यहाँ पर दिए गए फोटो में Redmi Note 4 के सेटिंग बता रहा हु। )
(3) अब About में जाने के बाद आप को सॉफ्टवेर या सिस्टम अपडेट या Check For Update का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
( अगर आप का फ़ोन का सॉफ्टवेर पहले से ही अपडेट होगा तो आप को No Software Available या Software Upto Date लिखा हुआ आ जाएगा )
(4) बाद में सॉफ्टवेर अपडेट कंपनी की और से आया होगा तो आप को वह पर अपडेट का ऑप्शन दिखेगा। सॉफ्टवेर अपडेट पर क्लिक करने के बाद आपके फ़ोन में सॉफ्टवेर डाउनलोड होना चालू हो जाएगा।
Tipsps : सॉफ्टवेर अपडेट करने के लिए आप का फ़ोन में 30% से ज्यादा बैटरी होनी चाहीये। आप का फ़ोन बिच में बंध ना हो उसका आप को ध्यान रखना होगा।
(5) सॉफ्टवेर डाउनलोड होने के बाद आप का फोन Restart होगा। Restart होने के बाद आप का सॉफ्टवेर अपडेट हो जाएगा।
मुझे उम्मीद है कि आप को समझ में आ गया होगा की OTA अपडेट होता क्या है और अपने फ़ोन के सॉफ्टर को OTA द्वारा कैसे अपडेट करे। अगर आप को ये पोस्ट पढ़ के कुछ नया सीखने को या जानेको मिला है तो जरूर से इस पोस्ट को अपने फ्रेंड और फॅमिली के साथ शेयर करे। और ऐसे ही कुछ नयी बात जानने या सिखने के लिए आप हमारे हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते है।
Related posts:
Mobile Processors : What Is A Mobile Processor ? How does a processor work ? Explain In Hindi
How to Remove Gmail Account from Other Devices In Hindi
How to Secure Online Transactions, Learn Effective Way to Stay Safe Online In Hindi
How Can Active Jio Missed Call Alert Service, आज ही कर ले आप इस सर्विस को Activate
Bahut hi Badiya Explain ������ Thank You
Easily Understood 😌… Thank You So Much